फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रयोगात्मक परीक्षा में बतौर परीक्षक जाएंगे जिले के 316 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी तक कराई जाएगी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा दो से 9 फरवरी के बीच होगी। वाराणसी मंडल के चार जिलों की परीक्षा दूसरे चरण में होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा में जिले के 316 शिक्षक बतौर परीक्षक अन्य जिलों में जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा फरवरी से शुरू होगी। प्रैक्टिकल को लेकर परिषद के सचिव के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं। प्राइवेट परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र से संपर्क कर परीक्षा दे सकते हैं। प्रधानाचार्य क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नामित परीक्षकों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य सूचनाएं भी प्राप्त की जा सकेगी।
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से जो प्रपत्र जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजा जाएगा उसमें अनुपस्थित विवरण (आईबी 88), प्राप्तांक सूची (आईबी 234), परीक्षकों का नियुक्ति पत्र और फारवर्डिंग-शिफ्टिंग प्रपत्र विद्यालयवार शामिल होगा। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वह प्रयोगात्मक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराएं और इसकी रिकॉर्डिंग अपने पास सुरक्षित रखें जिसे आवश्यकता पड़ने पर परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए 10 जनवरी से परिषद की वेबसाइट क्रियाशील कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें