फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने देवाधिदेव के दरबार में लगाई हाजिरी, किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सावन के तीसरे सोमवार को नगर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही पूजन-अर्चन का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। महाहर धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भोले भंडारी का जलाभिषेक कर परिवार के मंगल की कामना की। इस दौरान भक्तों द्वारा भोले का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण शिवमय बना रहा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

सावन माह तीसरे सोमवार को सूर्योदय के साथ ही भक्तों के मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की दुकानों से फूल-माला, भांग, धतूरा, दूध आदि की खरीदारी करने के बाद भोले को अर्पित किया परिवार के मंगल की कामना की। शहर के मिश्रबाजार स्थित शिव मंदिर, पीरनगर स्थित बूढ़ा महादेवा, लालदरवाजा स्थित शिव मंदिर, रायगंज स्थित अमरनाथ मंदिर तथा अन्य शिवालय में भक्तों की काफी भीड़ रही। दर्शन-पूजन करने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही। मरदह संवाददाता के अनुसार सावन के तीसरे सोमवार को महाहर धाम पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। हजारों की संख्या में कांवरिया पहुंचे। भीड़ की वजह से शिव के दर्शन के लिए घंटों भक्तों को कतार में खड़े रहना पड़ा। मंदिर के द्वार पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को एक के बाद एक दर्शन कराया जा रहा था। देवकली संवाददाता के अनुसार गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम पर सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। भक्तों ने जलाषिभेक के साथ ही देवाधिदेव को भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नागेश्वर महादेव मंदिर, ऊंचाडीह, बुढ़वा महादेव, झारखंडे महादेव तथा लखेश्वरडीह और कामेश्वर नाथ धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। इसके अलावा सैदपुर, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, दुबिहा, सिधागरघाट, कासिमाबाद, गहमर, सेवराई, सुहवल, दिलदारनगर, जमानिया, मतसा, करंडा, खानपुर, औड़िहार, जखनिया, भीमापार, सादात, बहरियाबाद, शादियाबाद, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, नंदगंज, मनिहारी आदि ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भगवान शिव के दर्शन-पूजन की धूम मची रही। श्रद्धालुओं ने शिव के चरणों में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें