फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 3385 गांवों के गरीबों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक की चिकित्सकीय सुविधा मुफ्त प्रदान की जाएगी। इसका लाभ घर के मुखिया के साथ पांच सदस्यों को मिलेगा। सरकार इलाज के नाम पर पांच लाख रुपये तक का खर्च वहन करेगी। इसके लिए नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत चयनित लाभार्थियों का कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए, जनपद के 3385 राजस्व गांवों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

चयनित 3385 राजस्व गांवों में रहने वाले गरीब तपके के लोगों का पात्र बनाया जाएगा। बीते वर्ष 2011 में हुए जातिगत गणना के आधार पर गरीब तपके लोगों को लाभान्वित करने का कार्य चल रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन गांवों में आशाओं के माध्यम से सर्वे कराने के साथ केंद्र सरकार की ओर से जारी सूची में पात्रों को घटने और बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। सूची के पूर्ण रूप से तैयार हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 अप्रैल को इन गांवों में कैंप लगाकर कार्ड तैयार किया जाएगा। जो पात्र इन कैंपों में नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए एक अप्रैल से सात अप्रैल तक पुन: सर्वे कार्य कराकर सूची अपलोड करने के साथ उनका चिकित्सकीय कार्ड बनाया जाएगा। यह कार्ड नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत चयनित लाभार्थियों का बनाया जाएगा। इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत इलाज के लिए मिलने वाले 30 हजार रुपये की धनराशि को नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम में पांच लाख रुपये कर दी गई है। इसके लिए, स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें