फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से डेढ़ घंटा गायब रही बती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। गर्मी का मौसम आते ही बिजली आपूर्ति फाल्ट होने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। खासकर तार टूटने की घटनाएं अधिक हो रही हैं। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे शहर के वंशीबाजार पेट्रोल पंप के पास हाईटेंशन तार टूटने से लाल दरवाजा फीडर की आपूर्ति डेढ़ घंटा तक ठप रही। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज काफी तल्ख है। इससे राहत के लिए लोग कूलर-पंखा का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में जैसे ही बिजली कटौती हो रही है और कूलर-पंखा बंद हो रहा है, गर्मी में उलझन के बीच लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। लोग राहत के लिए कमरों से बाहर आकर पसीना पोंछते हुए अब-तब बिजली के आने का इंतजार करने लग रहे हैं। गर्मी में कूलर-पंखा और एसी चलने की वजह से विद्युत का लोड भी बढ़ जाता है, इससे फाल्ट होने की घटनाओं में भी वृद्धि हो जाती है। यही कारण है की गर्मी आते ही विद्युत तारों के टूटने और उपकरणों के दगा देने का क्रम भी शुरू हो गया है। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे शहर के वंशीबाजार में हाईटेंशन का तार टूटने से लालदरवाजा फीडर की आपूर्ति ठप हो गए। दर्जनों मुहल्लाें के लोग गर्मी से बेहाल होकर पसीना पोंछते हुए अब-तब बिजली के आने का इंतजार करने लगे। डेढ़ घंटा साढे 12 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में प्रकाश विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ कमलेश ने बताया कि वंशीबाजार स्थित आरकेबीके पेट्रोल पंप के पास दिन में लगभग 11 बजे हाईटेंशन का तार टूट गया था। इससे लालदरवाजा फीडर की आपूर्ति ठप हो गई थी। तार को दुरुस्त कर साढ़े 12 बजे आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें