फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल जुलूस को सफल बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी टीचर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को भड़सर स्थित शिवमंदिर परिसर में हुई। जिलाध्यक्ष रोहितराज गुप्ता ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से 3 नवंबर को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से इसको सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में सचिव अभिषेक सिंह ने कहा कि विधायक एवं सांसद अल्पकाल के लिए आते हैं और पेंशन के हकदार हो जाते हैं। कर्मचारी पूरा जीवन सरकारी सेवा करते हैं और उन्हें इससे वंचित कर दिया गया। यह कहीं से भी उचित नहीं है। एसोसिएशन के सदस्यों से तीन नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की गई। इस मौके पर आशुतोष प्रताप सिंह, प्रद्युम्न कुमार, सुधीर पांडेय, प्रवीण त्रिपाठी, संजय कुमार, प्रमोद सिंह कुशवाहा, मनोज सिंह, सौरभ सिंह, अजीत यादव, व्यंकटेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें