महादेवा स्थित पोखरे पर रविवार को मलिकपुरा स्वच्छता निगरानी समिति की महिला-पुरुषों ने स्वच्छता अभियान चलाकर छठ पूजा के बाद पोखरे पर व्याप्त गंदगी की सफाई की। मलिकपुरा निगरानी समिति के सदस्यों ने महादेवा शिव मन्दिर के पास पोखरे पर छठ पूजा के बाद पड़े अवशेषों एवं गंदगी की सफाई कर वहां से अवशेषों को ले जाकर दूर फेंका।
मलिकपुरा के ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा ने वहां उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि धार्मिक त्यौहारों के बाद पूजा स्थलों पर काफी मात्रा में श्रद्धालुओं की तरफ से अवशेष छोड़ दिया जाता है जो बाद में सड़-गल कर दुर्गंध पैदा करता है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अभियान में शशिकांत शर्मा उर्फ भुंवर, देवेंद्र, गोपाल यादव, भुआल, मुन्ना, रश्मिकांत, राकेश, गुडडू, शिवचरण, रविशंकर, रोहित, सोनू, कर्णवीर, मनोज के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे एवं बच्चियों ने भी भाग लिया।