फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईस दिन में 52 किसानों से खरीदा 27 कुंतल धान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर क्षेत्र में धान की खरीद की गति काफी धीमी है। हालत यह है कि सैदपुर स्थित राजकीय क्रय केंद्र पर बीते 22 दिनों में 52 किसानों से महज 27.48 कुंतल ही धान की खरीद हो सकी है। केंद्र को 30 हजार कुंतल धान खरीदने का लक्ष्य मिला हुआ है। अभी तक 350 किसान यहां अपना पंजीकरण करा सके हैं। मिलरों की हड़ताल और धान में आवश्यकता से अधिक नमी को खरीद की गति धीमी होने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मिलरों की हड़ताल समाप्त गई है। इसलिए धान खरीद में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि विभागीय अधिकारियों की मानें तो अभी तक सिर्फ तीन मिलर ही धान विक्रय करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सके हैं। विभाग के अनुसार शासन की ओर से 17 प्रतिशत नमी युक्त ही धान क्रय करने का निर्देश है। जबकि केंद्रों पर आने वाले धान में 20 से 30 प्रतिशत तक की नमी पाई जा रही है। मौधा गांव के किसान लल्ला सिंह ने बताया कि नमी को कारण बताकर किसानों को क्रय केंद्रों से वापस लौटाया जा रहा है। इस संबंध में सैदपुर के एसएमआई राजीव सिंह ने बताया कि बीते 15 नवंबर से सैदपुर क्रय केंद्र पर धान की खरीद चालू है। धान में नमी के कारण खरीद सुस्त है। इसलिए किसानों को धान सुखाकर लाने का निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें