फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सामूहिक विवाह में जीवन भर के लिए एक-दूजे के हुए 225 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन बुधवार को नवीन स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम में 225 जोड़ों की विधि-विधान से शादी कराई गई। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वहीं सुबह 10 बजे से ही कार्यक्रम स्थल पर शादी के लिए दूल्हे और दुल्हन अपने परिजनों के साथ पहुंचने लगे। सामूहिक विवाह के बाद नव दंपतियों को विवाह प्रमाणपत्र और आम के पौधे दिए गए।
मुख्य अतिथि ने बटन दबाकर 35 हजार रुपये की धनराशि वधुओं के खाते में हस्तांतरित की। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि सात फेरे के दौरान जो संकल्प लिया गया है, उसका आजीवन निर्वहन करें। नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने सामूहिक विवाह के आयोजन पर आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि इस योजना के तहत 51 हजार की धनराशि प्रदान की जा रही है, जिसमें 35 हजार रुपये वधुओं के खाते में और 10 हजार रुपये के उपहार एवं छह हजार शादी समारोह के आयोजन के लिए दिए जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुरेश राम, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें