फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में डूबे बीटेक छात्र का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट पर दो दिन पूर्व दोस्तों के साथ नहाने आया बीटेक का छात्र तैरते समय गहरे पानी में डूब गया था।
विज्ञापन

युवक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बुधवार को एसडीआरएफ टीम ने कलेक्ट्रेट घाट से युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के नवादा जिले के भदोखरा गांव निवासी रोबिन निगम (27) बीटेक का छात्र था। परीक्षा देने के बाद वह चचेरे भाई रोहित निगम के पास आया था। वह चचेरे भाई सहित तीन साथियों के साथ नहाने के लिए गत 10 मार्च की सुबह ददरी घाट पहुंचा था।
चचेरे भाई रोहित ने बताया कि रोबिन भोपाल से बीटेक की परीक्षा देकर यहां आया था। रोबिन को तैरना आता था। वह सुबह गंगा में स्नान के दौरान गंगा की बीच धारा में जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसे मना किया गया तो वह नहीं माना और तैरने लगा। कुछ देर बाद तैरते समय गहरे पानी में समा गया। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें