फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं भुलाया जा सकता शहीदों के बलिदान को

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज/बिरनो। कारगिल युद्ध में शहीद शेषनाथ यादव और शहीद कमलेश सिंह पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि जिले के इस वीर जवानों ने भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। इनके बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

नंदगंज के धरवां स्थित इंडेन गोदाम पार्क में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने कारगिल युद्ध में शहीद शेषनाथ यादव की प्रतिमा श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्य अतिथि चकेरी धाम के संत त्रिवेणी दास ने कहा कि कारगिल युद्ध अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद शेषनाथ यादव सच्चे देशभक्त थे। उनकी वीरता ने जनपद सहित देश के सम्मान को बढ़ाया है। उनके बलिदान से नवजवानों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। कहा कि शेषनाथ जैसे वीर सपूतों की कुर्बानी से ही हमारा देश सुरक्षित है। श्रद्धासुमन अर्पित करते समय शहीद की पत्नी सरोज यादव की आंखें भर आईं। इस अवसर पर शहीद की पत्नी ने 50 गरीब एवं असहाय महिलाओं में साड़ी का वितरण किया। कार्यक्रम में देवकली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव, सत्या यादव, गोरख नाथ यादव, हरिहर यादव, काशी यादव, हीरा यादव, डॉ. दीनानाथ यादव, सुमिरन यादव, राजा यादव, फौजदार यादव, रामायन यादव, रामअवतार आदि मौजूद थे। उधर बिरनो थाना के पास स्थापित कारगिल शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 99 में जब पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादों से भारत के जमीन पर कब्जा करने का इरादा किया तो भारत के जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। दुश्मनों से लड़ते हुए कमलेश सिंह शहीद हो गए थे। उनका नाम इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। आज हम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर समाजसेवी ब्रजभूषण दुबे, क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, बिरनो थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, दीपक सिंह, तेजू सिंह, कुंवर रूपेश, अजय सिंह, वैभव सिंह, ग्राम प्रधान रामनिवास यादव, नितिन सिंह बागी, प्रो. मृत्युंजय सिंह, आशुतोष आशू, अभिनव सिंह, हंसराज भारद्वाज, अभिषेक कुमार, अमित सिंह, विवेक सिंह, रविकांत, जयशंकर यादव, निहोर कुशवाहा, राम प्रसाद कुशवाहा, शुदोदन बिंद आदि मौजूद थे। अंत में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री योगेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें