फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार मांगों पर विचार नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर जिला इकाई की ओर से बुधवार को विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पचास वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति तत्काल बंद की जाए। पुरानी पेंशन को बाहल किया जाए। अगर सरकार 10 सितंबर तक 18 सूत्री मांगों पर विचार नहीं करती है तो बाध्य होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

सभा में मंडल मंत्री दयाशंकर राय ने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा सहन नहीं की जाएगी। ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामनगीना यादव ने कहा कि मांग पूरा होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर विजय सिंह, श्रीकांत राय, बालेंद्र त्रिपाठी, संदीप शर्मा, मनोज राय, संजय राय, हरेंद्र, दिनेश यादव, पुष्पराज त्रिपाठी, एसपी गिरी, बृजेश यादव, जयप्रकाश यादव, हीरा, धनंजय य ादव, रामानुज राय, अभय सिंह, अमरनाथ उपाध्याय, जितेंद्र सि ह, गोपाल खरवार, होरीलाल यादव, हीरा यादव, जितेंद्र यादव, संतोष उपाध्याय, अरविंद सिंह, प्रदीप सिंह तथा राजन सिंह यादव आदि उपस्थित थे। संचालन ओमकारनाथ पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें