फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 11 महीने में 212 नए एचआईवी पॉजिटिव मिले, इनमें अधिकांश युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में एचआईवी पाॅजिटिव मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। प्रतिमाह दस से 12 नए मरीज एआरटी सेंटर पर पहुंच रहे हैं। एक जनवरी से अब तक 11 माह में 212 नए पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह से जनपद में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2220 पहुंच गई है। इनकी मॉनिटरिंग के साथ काउंसिलिंग एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी स्वस्थ एवं सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसमें 60 प्रतिशत मामले संक्रमित लोगों के संपर्क में आने और 30 प्रतिशत ब्लड और मदर टू चाइल्ड के चलते आ रहे हैं। विभाग के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 2220 एचआईवी के मरीज वर्तमान समय में हैं। इसमें 1104 पुरुष, 964 महिला, थर्ड जेंडर पांच और 16 वर्ष से कम बच्चे 91 और 16 वर्ष से कम बच्चियों की संख्या 56 है। चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क व जागरूक रहने की नसीहत दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो अधिकांश संक्रमित मरीजों की उम्र 30 है।
निशुल्क दवा और जांच की है सुविधा : एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। क्षय विभाग और एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. मिथिलेश सिंह ने बताया कि जानकारी ही एड्स से बचाव है। प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। मरीजों को प्रतिमाह नि:शुल्क दवा और जांच की सुविधा एआरटी सेंटर पर उपलब्ध कराई जाती है। पूरे जनपद में नौ आईसीटीसी सेंटर हैं, जिसमें मरीजों के ब्लड का परीक्षण कर एआरटी सेंटर पर भेजा जाता है। जबकि गर्भवती महिलाओं के लिए महिला अस्पताल में पीपीसीटीसी सेंटर स्थापित है। इसमें गर्भवती महिलाओं के ब्लड की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एड्स फैलने के मुख्य कारण : संक्रमित निडिल से, संक्रमित खून से, पॉजिटिव मॉ से बच्चे में और असुरक्षित यौन संबंध से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें