फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल अनिवार्य : सेहत में होगा सुधार और बच्चे होंगे स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए सीबीएसई ने खेल का पीरियड अनिवार्य कर दिया है। इससे बच्चों का मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास होगा। अभी तक कई विद्यालयों में खेलकूद का घंटा अनिवार्य न होने और मैदान के अभाव के चलते खेलकूद की गतिविधियां शून्य थी लेकिन अब सभी विद्यालयों को सीबीएसई के इस फरमान के बाद खेलकूद का पीरियड ही नहीं बल्कि खेलकूद की गतिविधियां आयोजित करना भी अनिवार्य हो जाएगा। इस नई व्यवस्था का विद्यार्थियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उनका स्वास्थ्य सुधरेगा और वह चुस्त-दुरुस्त रह सकेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों में यह व्यवस्था पहले से लागू है। आखिरी घंटा खेलकूद का अनिवार्य होता है। इसमें शारीरिक शिक्षक के निर्देशन में विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले बच्चे खेलकूद की गतिविधियों में प्रतिभाग करते हैं। इसी क्रम में, सीबीएसई ने अपने सभी स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए हर दिन खेल के पीरियड को अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड की इस पहल का मकसद शारीरिक शिक्षा के साथ ही छात्रों को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना है। जिले में सीबीएसई से संबद्ध 53 स्कूल हैं। इनमें से अधिकांश स्कूलों में खेल का पीरियड तो चलता है लेकिन कई विद्यालयों में मैदान और स्पोर्ट्स टीचर का अभाव छात्रों को अखरता है। स्पोर्ट्स पीरियड रोज चलाना अनिवार्य कर दिए जाने की इस नई व्यवस्था का छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने कहा कि उनके स्कूल में खेल का पीरियड चलने के साथ ही खेल टीचर एवं मैदान की सुविधा उपलब्ध है। बच्चे खेलकूद की गतिविधि में प्रतिभाग करते हैं। खेल के क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम एवं स्पोर्ट्स टीचर सुधीर कुमार मिश्र कहते हैं कि इस नई व्यवस्था का विद्यार्थियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे उनका सर्वांगीण विकास होगा। खेलकूद से बच्चों का शारीरिक विकास होगा और वह फिजिकली फिट रहेंगे। सनशाइन पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर राकेश कुमार पाल एवं पीयूष राय का कहना है कि खेल का पीरियड अनिवार्य रूप से चलाया जा रहा है। खेलकूद से छात्रों का स्वास्थ्य ही नहीं बेहतर होगा, वह इस क्षेत्र में भविष्य भी संवार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें