अंतरजनपदीय शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए काउंसिलिंग का आयोजन शनिवार को विकास भवन परिसर में किया गया। इस मौके पर विभिन्न खंड शिक्षाधिकारियों की उपस्थिति में बनाए गए काउंटरों पर छह सौ से अधिक शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। इसके चलते परिसर में काफी गहमागहमी रही।
अंतरजनपदीय शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए काउंसिलिंग कराई जा रही है। दो दिवसीय काउंसिलिंग के लिए छह काउंटर बनाए गए थे। इन पर विभिन्न खंड शिक्षाधिकारियों अखिलेश झा, उदयराज मौर्य, अशोक कुमार, राजेश यादव, निर्भय नारायण सिंह तथा जयराम की देखरेख में आज 610 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। शेष शिक्षकों की काउंसिलिंग रविवार को संपन्न होगी। इसके बाद, ऑनलाइन सत्यापन का कार्य किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने भी काउंसिलिंग का जायजा लिया।