फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबिदा खातून बनीं क्रीड़ा चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 40वीं क्रीड़ा प्रतियोगिता ‘स्पर्धा 2018’ शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में सबसे आगे रहने वाली आबिदा खातून का चुनाव क्रीड़ा चैंपियन के रूप में किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में सुनीता कुमारी, 5000 मीटर दौड़ में पूनम, ऊंची कूद में वंदना यादव, गोला फेंक में प्रतीक्षा पांडेय पहले स्थान पर रहीं। 5000 मीटर दौड़ में अनीता यादव, 200 मीटर दौड़ में प्रियंका यादव, ऊंची कूद में पूजा यादव, 800 मीटर दौड़ में पूनम, गोला फेंक में वंदना यादव, 400 मीटर दौड़ में ज्योति तथा 100 मीटर दौड़ में रीता बिंद दूसरे स्थान पर रहीं। रिले रेस में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्राएं प्रथम, परास्नातक द्वितीय एवं स्नातक प्रथम वर्ष की छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान प्राध्यापक वर्ग की भाला फेंक, चक्र प्रक्षेपण एवं 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें डॉ. विकास सिंह पुरुष वर्ग से एवं डॉ. वंदना महिला वर्ग से ओवरआल चैंपियन रहीं। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज ने मेडल एवं पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं की भागीदारी एवं खेल भावना की प्रशंसा की। कहा कि खेल में महत्व स्वस्थ स्पर्धा और सहयोग में निहित है। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शंभूशरण प्रसाद ने वार्षिक खेल गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत की। क्रीड़ा प्रतियोगिता में डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ बीएन पांडेय, डॉ. एसकेएस पांडेय, डॉ अनीता कुमारी, डा. अकबर आजम, डॉ. सतेंद्र सिंह, संजय गुप्त, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. हरेंद्र यादव, डॉ. दिवाकर मिश्र, डॉ. शशिकला, राहुल, श्रीराम कुशवाहा, अंजनी आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के समारोहक डॉ. विकास सिंह एवं मीडिया प्रबंधक की भूमिका में डॉ. शिवकुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें