फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरोग्य मेले में 2000 मरीजों ने कराया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/मरदह। जिले के 63 स्वास्थ्य उपकेंद्र और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें सर्दी, खांसी, सांस, डायरिया और वायरल बुखार के अधिक मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन

करीब दो हजार लोगों ने उपचार के बाद निशुल्क दवा ली। सुबह 9:30 बजे ही केंद्रों पर चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी पहुंच गए थे। सुबह 10 बजे से मरीजों के आने का क्रम शुरू हो गया। डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी खांसी के अधिसंख्य मरीज डॉक्टरों का परामर्श और निशुल्क दवा लेने के लिए पहुंचे थे। चिकित्सकों ने मरीजों को धूप से बचने की सलाह दी।
मरदह : जन आरोग्य मेला में ब्लाॅक के अंतर्गत आने वाले तीन पीएचसी व एक सीएचसी में 110 मरीजों ने उपचार कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर डाॅ. महिमा चौधरी ने 39 मरीजों को देखा।
विज्ञापन

पीएचसी मटेहूं में डॉ. राजीव गोड़ ने 25 और पीएचसी पांडेयपुर राधे में डॉ. आसिफ लारी ने 26 मरीजों का उपचार किया।
पीएचसी अविसहन में डॉ. इमरान उस्मानी ने 25 मरीजों का इलाज किया। मेले में कुल 110 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इनमें सांस के 13, पेट के दो, मधुमेह का एक, चर्मरोग के आठ, उच्च रक्तचाप के सात, एनीमिया दो, एएनसी के दो, बुखार के सात, सर्दी-जुकाम-खांसी 14 और अन्य बीमारियों के 65 मरीजों ने उपचार कराए।
विज्ञापन

आरोग्य मेले के नोडल और एसीएमओ मनोज कुमार ने बताया कि जन आरोग्य मेले में मरीजों ने जहां उपचार कराया, वहीं दवा भी प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें