गाजीपुर। ब्राह्मण जनसेवा मंच की बैठक नई सहकारी कालोनी आमघाट स्थित कैंप कार्यालय पर रविवार को हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि एससी-एसटी संशोधन बिल तथा बिना शर्त दलितों को प्रमोशन में आरक्षण जैसे काले कानून लाने का विरोध सभी गैर दलित जातियों एवं संगठनों को एक मंच पर आकर करना होगा।
बैठक में संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने कहा कि सभ्य समाज में यह कतई न्यायोचित नहीं है कि बिना जांच प्रक्रिया अपनाए गैर दलित जातियों को जेल में डाल दिया जाए। सचिदानंद पांडेय ने गैर दलित सांसद प्रतिनिधियों के इस काले कानून के खिलाफ मूकदर्शक बनकर समर्थन करने पर खेद व्यक्त किया। कहा कि आरक्षण का आधार जातिगत न होकर आर्थिक करना समीचीन होगा। इस अवसर पर विजय शंकर पांडेय, सौरभ पांडेय, अंबिका दुबे, विरेंद्र चौबे, विनोद दुबे, विजयशंकर चतुर्वेदी, मृत्युंजय मिश्र, महेंद्रशंकर पांडेय, चंद्रिका चौबे, प्रवीण तिवारी, उमेश तिवारी, अंबिका पांडेय, संजय पांडेय, लकी चतुर्वेदी, विनोद पांडेय, विवेकानंद पांडेय, अमित तिवारी, जेपी पांडेय, मनोज पांडेय, अन्नू पांडेय, संतोष पांडेय, मनोज दुबे, ज्ञानेश्वर चौबे, रजनीकांत तिवारी, अंशू पांडेय, शिवानंद उपाध्याय, रजनीश मिश्र, अंजय मिश्र, प्रवण मिश्र, अजय तिवारी आदि उपस्थित थे।