फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: नौ टेबुल पर होगी मतों की गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव की मतगणना शनिवार को होगी। इसके लिए संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर कुल नौ टेबुल लगाई जाएगी। प्रत्येक टेबुल पर एक गणना पर्यवेक्षक सहित तीन कार्मिक लगाए जाएंगे। गणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव के तहत ग्राम पंचायत के प्रधान पद की आठ तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक सीट के लिए गुरुवार को मतदान कराया गया था। इस चुनाव में 15929 मतदाताओं ने 28 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया। सबसे ज्यादा 7 उम्मीदवारों ने ग्राम पंचायत भदेसर में ताल ठोंकी थी, जबकि लावा, आसपुर एवं बौरवां में 2-2, डाही, किशोहरी एवं परमानंदपुर में 3-3 तथा सोनहरिया में 4 प्रत्याशियों के बीच घमासान हुआ था। चुनाव में प्रधान पद पर 61 एवं बीडीसी पद के लिए 47 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान संपन्न हो जाने के बाद अब मतगणना की बारी है। संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से मतों की गणना कराई जाएगी। इसके लिए कुल नौ टेबुल लगेंगे। सदर एवं सादात ब्लाक में मतगणना 2-2 टेबुल पर होगी। जबकि मुहम्मदाबाद, रेवतीपुर, जमानिया, देवकली एवं कासिमाबाद में एक-एक टेबुल लगेगी। मतगणना के लिए एक पर्यवेक्षक एवं दो गणना सहायक सहित तीन कार्मिक लगेंगे। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) एसएन सिंह ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें