देवकली(गाजीपुर)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीआरसी देवकली पर बैठक आयोजित की गई। इसमें खंड शिक्षाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि शत-प्रतिशत साक्षरता लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासन की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसका लाभ छात्र, छात्राओं सहित अभिभावकों को उठाना चाहिए। अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। सारे विकास के दरवाजे इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डा. दीनानाथ सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है की समय से विद्यालय में उपस्थित होकर शासन की मंशा के अनुरूप पठन-पाठन का कार्य करें ताकि नौनिहाल वच्चों का बौ द्धिक, शारीरिक विकास हो सके। इस अवसर पर पंकज सिंह, पारस चौहान, उमेश कुशवाहा, संतोष यादव, रुपेंद्र दूबे, सुनीता यादव, अर्चना, मनीषा, शिवानी, सुषमा रानी, शिवकुमार आदि उपस्थित थे। संचालन दीनानाथ सिंह ने किया।