फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरे फंदे में

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार की रात जसौली पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद तीन अंतर जनपदीय शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास 315 बोर का दो तमंचा, कारतूस के साथ ही लूट का 47 हजार नकदी और मोबाइल बरामद किया। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक सोमने वर्मा ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

दुल्लहपुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार की रात करीब पौने 11 बजे भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान क्राइम ब्रांच प्रभारी रवींद्र भूषण मौर्य को मुखबिर से सूचना मिली कि बीते छह जून को नीलकंठ पेट्रोल पंप के पास भगीरथपुर निवासी डॉ. विजय चौहान से 90 हजार नकदी और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे धनबाउर जलालाबाद की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम दुल्लहपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार के साथ जसौली पुलिया के पास पहुंचकर घेरेबंदी कर लुटेरों का इंतजार करने लगी। इसी दौरान बाइक सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पास आने पर पुलिस ने चार्ट जलाकर उन्हें रुकने का इशारा किया। इस दौरान बाइक सवारों की जैसे ही पुलिस पर नजर पड़ी, वह बाइक घुमाकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। बावजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर कुछ ही दूरी पर धर दबोचा। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम मऊ जिले के एहिया चक थाना चिरैयाकोट निवासी अरविंद यादव, मऊ के कोटवा थाना सरायलखंसी निवासी राजन यादव और मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र सेमरा निवासी राहुल यादव बताया। इनके पास से दो तमंचा, पांच खोखा, लूट का 47 हजार नकदी, एक मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की। पुलिस अधीक्षक ने बताया पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद यादव ने बताया कि हम लोग छह जून को यूनियन बैंक दुल्लहपुर में पहुंचे थे। यहां पैसा निकासी फार्म भरने वाले व्यक्तियों एवं चेक से पैसा निकालने वालों को देख रहे थे कि कौन कितना पैसा निकाल रहा है। इसी दौरान डॉ. विजय चौहान 90 हजार निकालकर घर जा रहे थे। हम लोग इनके पीछे लग गए और जलालाबाद गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास तमंचे से आतंकित कर रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों के खिलाफ गाजीपुर और मऊ में लूट सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें