गाजीपुर/सुहवल। छात्रसंघ चुनाव के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। छात्र नेताओं ने वैतरणी पार करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। लक्जरी वाहनों का लंबा काफिला ग्रामीण अंचलों की तरफ अपना रूख कर छात्र मतदाताओं को अपनी तरफ मोड़ने में जुटे हैं। सभी उम्मीदवार जीत के दावे ठोंक रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को होने वाले मतदान में अब चंद घंटे शेष हैं।
शुक्रवार को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के छात्रसंघ चुनाव में मतदान को लेकर सभी उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अपने-अपने पक्ष में चुनाव करने के लिए छात्र राजनीतिक दलों का भी जहां सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं, वहीं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में छात्र नेता व उमीदवार लिंगदोह कमेटी के तहत होने वाले इस चुनाव के आदेशों की भी जमकर धज्जियां उड़ते नजर आ रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव में एक दिन ही बचा है। प्रमुख संगठनों के सहारे प्रत्याशी अपनी जीत की वैतरणी पार लगाने में काफी जोर लगा रहे हैं। कई प्रत्याशी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले विद्यार्थियों से मिलकर वोट मांग रहे हैं। विभिन्न संगठनों के छात्र नेताओं ने चुनाव में पूरी ताकत लगा दी है। छात्रनेता कई तरह के वादे कर वोटर्स को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। शहर की दोनों कॉलेज में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
यहां दोनों प्रमुख संगठनों के प्रत्याशियों की आमने-सामने टक्कर है। साथ- साथ चुनावी माहौल को लेकर कैंपस सहित शहर में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान को देखते हुए तस्वीर साफ होने के बाद अब छात्र नेता जातीय समीकरण में उलझे नजर आ रहे हैं। यहां पर कई वर्षो से दो गुटों का राजनीतिक वर्चस्व रहा है। कई पूर्व पदाधिकारी भी काफी सक्रिय हैं। हालांकि कॉलेज राजनीति में भी जिनकी अच्छी पकड़ है, उनका भी सहारा लेते दिख रहे हैं साथ में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी संम्पर्क में जुट गए हैं। समीकरण को देखते हुए छात्र नेता अपने अपने उमीद्वार के पक्ष में समीकरण बैठाने में लग गये है। विभिन्न प्रत्याशियों में उत्साह नजर आ रहा है।छात्रसंघ चुनाव को लेकर कई छात्रनेता जनसम्पर्क में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ कॉलेज कैंपस, विभिन्न छात्रावासों के साथ ही छात्र/छात्राओं के घर-घर जाकर समर्थन मांगा। प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में चुनावी गणित बैठाना शुरू कर दिया है। अब एक-एकय छात्र को ढूंढ़कर अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
....