फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता के लिए टीम गठित, आदेश से ग्राम सभा में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। विकास खंड के महेगवां ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2015 -16 और 2016 - 17 में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की जांच के लिए तत्कालीन डीएम के निर्देश पर एक टीम गठित की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में तकनीकी मूल्यांकन के लिए सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सुधाकर त्रिपाठी को भी सम्मलित कर रिपोर्ट मांगी गई है। आदेश से पूरे ग्राम सभा में हडकंप की स्थिति है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत महेगवां में ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत के द्वारा मनरेगा, ग्राम निधि एवं लोहिया आवास सहित सभी कामों में बड़े पैमाने पर धनराशि का बंदरबाट कर विकास कार्यो में अनियमितता की गई है। इसकी शिकायत रामनाथ चौहान ने की थी। शिकायतकर्ता द्वारा शपथ-पत्र में बिंदुवार एक-एक शिकायतों पर तकनीकी टीम बनाकर जांच करने की मांग की गई थी। शिकायत पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी संजय खत्री ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में जांच करने का निर्देश दिया था। जांच टीम को निर्देशित किया कि किसी भी साक्ष्य के फोटोग्राफ और गवाह शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज करते हुए जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें