फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 1799 किलो पाम ऑयल सीज, दो नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान की गई कार्रवाई में कुल दो नमूने संग्रहित किए गए और बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री सीज की गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त आरसी पांडेय ने बताया कि कार्रवाई के दौरान दिलदारनगर वार्ड नं. 09 स्थित दीपक कुमार साहू के प्रतिष्ठान मेसर्स माँ दुर्गा भंडार से सुपर रिफाइंड पाम ऑयल का एक नमूना लिया गया। साथ ही 1799 किलोग्राम सुपर रिफाइंड पाम ऑयल जिसकी अनुमानित मूल्य 2,15,880 रुपये को सीज कर दिया गया। इसी क्रम में दिलदारनगर पावर हाउस के पास स्थित राजेश प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान गहमरी स्वीट कॉर्नर से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। दोनों नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें