फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा निर्माण में धांधली का आरोप, डीएम को पत्रक सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर विकास खंड के सोनियापार गांव में खड़ंजा निर्माण में जमकर धांधली की गई है। आलम यह है कि खड़ंजा निर्माण में गुणवत्ता का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखा गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी के बाला जी से मिलकर बुधवार को पत्रक सौंपा। डीएम ने पूरे मामले की जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सोनियापार में रामनंदन राम के घर के पास से सीसी रोड से पंचायत भवन तक ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें घटिया किस्म की (सेमा) ईंट लगाई जा रही है। ग्रामीणों की माने तो ईंट बिछाने से पहले बीते 19 सितंबर 2018 को रात में ट्रैक्टर से चकमार्ग को समतल कराया गया। इसके दूसरे दिन कुल आठ मजदूरों से खड़ंजा बिछाने का कार्य कराया गया। खड़ंजा निर्माण में घटिया किस्म की ईंट लगाई गई है। यह मार्ग नागेंद्र सिंह के खेत से चंद्रबली यादव के घर के पास तक बनाई गई है। पत्रक देने वाले ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और प्रधान पति धड़ल्ले से सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी और ब्लाक के अन्य कर्मचारी भी संलिप्त है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पहले भी विकास कार्यों में की गई गड़बड़ी को रोकने के लिए ग्रामीणों ने आवाज उठाई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे सरकारी धन हड़पने वाले ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों को बचाने का कार्य किया जाता है। ग्राम प्रधान की पहुंच सत्ता के कुछ कद्दावर नेताओं तक है। जिसकी वजह से उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें