नंदगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज में स्थित यूनियन बैंक में बृहस्पतिवार की दोपहर उचक्क ा एक महिला का पैसा मिलान करते समय 16 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखते हुए मामले की जांच-पड़ताल की।
मालूम हो कि सदर कोतवाली क्षेत्र के लालनपुर गांव निवासी राजेश यादव की पत्नी बृहस्पतिवार को महारागंज में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में पहुंची। कैश काउंटर से 20 हजार निकाला। पैसे की गिनती करने में उसे दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान दो उचक्के पास पहुंचे और कहा कि दीजिए मैं गिनती कर दूं। इस पर महिला ने पैसा दे दिया। एक उचक्का तेजी से पैसे की गिनती करने लगा। गिनती के बाद महिला को रुपया वापस लिया। महिला ने देखा कि पैसा कम था, अभी वह शोर मचाना प्रारंभ करती थी कि उचक्के 16 हजार लेकर फरार हो गए। महिला शोर मचाने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बाहर निकलकर इधर-उधर उचक्कों की खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला से उचक्कों के हुलिया के संबंध में पूछताछ किया, लेकिन पीड़िता ठीक से कुछ पता नहीं पा रही थी। पुलिस ने बैंक में लगा सीसीटीवी का फुटेज देखा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने कहा कि सूचना मिली है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस घटना से एक पहले बुधवार को महाराजगंज में स्थित एटीएम में पैसा निकालने के लिए सीमा बेगम पहुंची थी। उसे पैसा निकालने की जानकारी नहीं थी और परेशान थी। इसी बीच वहां पहुंचे दो उचक्कों ने महिला से कहा था कि मैं आपका पैसा निकाल दे रहा हूं। इस पर महिला ने एटीएम कार्ड देते हुए पासर्वड बताया था। उचक्के महिला का 20 हजार लेकर फरार हो गए थे। इसी इस घटना की पुलिस खुलासा भी नहीं कर सकी थी कि उचक्कों ने बैंक से महिला का 16 हजार उड़ाकर दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया।
...