फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरियों को सुलाती और जगाती रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सारनाथ विद्युत उपकेंद्र पर कार्य होने की वजह से शुक्रवार पूरे दिन बिजली के आने-जाने क्रम का बना रहा, जिससे लोग परेशान रहे। रात में भी बिजली नाटक जारी रहा। बिजली के आने और जाने से शहरवासी सोते और जागते रहे। रात एक बजे तक लोग भीषण गर्मी में बेचैनी और पसीने से तर-बतर होकर बिजली का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

सारनाथ के डुबुकिया विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर के क्षमता वृद्धि का कार्य होने से शुक्रवार की सुबह से ही बिजली के आने-जाने का क्रम शुरू हो गया। आलम यह था कि एक घंटे दर्शन देने के बाद बिजली चली जा रही थी। दुबारा फिर से एक घंटा बाद इसका दर्शन हो रहा था। इससे भीषण गर्मी में लोग परेशान थे। बार-बार बिजली के आने और जाने से विद्युत पर आधारित कारोबारी भी परेशान रहे। रात होने पर लोगों ने सोचा कि अब लगातार बिजली मिलेगी। लोग सोने की तैयारी में थे कि रात 10 बजे पुन: बत्ती गुल हो गई, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। 11 बजे बिजली के दर्शन होने पर लोग राहत की सास लेते हुए पुन: सोने की तैयारी करने लगे। इसी बीच साढ़े 11 बजे फिर से बत्ती गुल हो गई, जिससे एक बार फिर से लोगों की परेशानी बढ़ गई। आंखों में नींद और जम्हाई लेते हुए लोग अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। रात में एक बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत महसूस किया। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ कमलेश सिंह और अरविंद ने बताया कि सारनाथ में काम होने की वजह से पूरे दिन एक-एक घंटे बारी-बारी से फीडरों को आपूर्ति की गई। रात में 10 से 11 और साढ़े 11 से एक बजे तक कंट्रोल से कटौती की गई थी।
ह बजे तक बिजली आपूर्ति में ठप रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता एसके सिंह विद्युत वितरण खंड प्रथम ने दी। उन्होंने बताया इमरजेंसी आने पर कटौती का समय आगे-पीछे भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें