गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को आरटीआई परिसर में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि दशहरा पर्व के पहले शासनादेश होने के बाद भी शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन भुगतान आज तक नहीं हुआ। इससे शिक्षकों-शिक्षणेत्तर कर्मचारियोंमें रोष व्याप्त है। जबकि उक्त के संबंध में 25 सितंबर को बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन भुगतान किए जाने के लिए संघ की तरफ से पत्र भी दिया गया। बैठक में संघ के आह्वान पर 11 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित धरना में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। इस अवसर पर रामसेवक यादव, अजय द्विवेदी, कैनाशनाथ दुबे, पारस सिंह, श्यामनारायण राय, विजयबहादुर यादव, राजनाथ यादव, विवेक सौरभ, सत्येंद्र सिंह, सत्येंद्र राय, दिनेश यादव, हरेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह तथा सुभाष राम आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय एवं संचालन ज्ञानेंद्र सिंह ने किया।