गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की बायोलाजी प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में विभिन्न केंद्रों पर 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन की बोर्ड परीक्षा में आज बारहवीं कक्षा के छात्रों की बायोलाजी प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें मिली जानकारी के अनुसार छह केंद्रों पर 637 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 613 उपस्थित हुए जबकि 24 परीक्षा में नहीं बैठे। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि पंजीकृत 91 में 87 परीक्षा में बैठे जबकि चार अनुपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि आज की परीक्षा में पंजीकृत 183 में 175 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे जबकि आठ ने परीक्षा नहीं दी। तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय के अनुसार 93 परीक्षार्थियों में दो अनुपस्थित तथा 91 परीक्षा में उपस्थित रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि 72 में एक परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 71 परीक्षा में बैठे। जमानिया संवाददाता के अनुसार सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज की परीक्षा में 73 में 70 उपस्थित तथा तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वेद इंटरनेशनल स्कूल में 125 में 119 उपस्थित एवं छह अनुपस्थित रहे।