फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर महादेव के रूद्राभिषेक के बाद पांच हजार एक सौ दीप जलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवालयों में शुक्रवार को सुबह पूजन-अर्चन एवं शाम को दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। महादेवा शिव मंदिर पर सोमेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक के बाद पांच हजार एक सौ दीप जलाए गए।
विज्ञापन

कार्तिक मास में एक माह से प्रतिदिन सोमेश्वर महादेव के होने वाले रुद्राभिषेक का समापन हवन पूजन के साथ हुआ। उसके बाद दोपहर में अरघा भरा गया एवं शाम को मंदिर परिसर में पांच हजार एक सौ दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। दीपोत्सव का शुभारंभ ईफको निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने पहला दीप जलाकर किया। सभी दीप जलने के बाद मंदिर की छटा देख लोग मुग्ध हो गये। इसके बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी, अमरेश राय, जितेश राय, अमित कुमार त्रिपाठी, शरद पांडेय, राहुल आनंद, अमर राय, अरविंद राय, गोपी पांडेय आदि पूरे मनोयोग से लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें