फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़कों का डिप्टी सीएम करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। इलाके की बदहाल सड़कों की समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने बीते 24 सितंबर को डिप्टी सीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराया था। इस पर 10 नवंबर को तीन मुख्य सड़कों के निर्माण की हरी झंडी डिप्टी सीएम ने दे दी है। इसके शिलान्यास की तिथि भी तय है। आगामी 30 नवंबर को वह गाजीपुर के जमानिया विस क्षेत्र के आकर इन सड़कों का शिलान्यास करेंगे। उधर, विधायक ने उपमुख्यमंत्री से लखनऊ में मिलकर सड़क निर्माण को हरी झंडी देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक सुनीता सिंह ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से दिलदारनगर-भदौरा मार्ग, नई बाजार-दैवैथा मार्ग, जमानिया-दिलदारनगर-भदौरा मार्ग, बरुइन-दिलदारनगर मार्ग, ताड़ीघाट-दिलदारनगरमार्ग, दिलदारनगर नहर से वायरलेस मोड़ तक जाने वाले मार्ग, नई बाजार-देवैथामार्ग गहमर टीबी रोड से गहमर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग सहित कई अन्य सड़कों को बनवाने का प्रस्ताव देकर जल्द से जल्द बनवाने की मांग की थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने तीन मुख्य सड़कों को मंजूरी दे दी है। इसमें जमानिया-दिलदारनगर-भदौरा मार्ग आठ किमी, नई बाजार-देवैथा मार्ग 16 किमी, ताड़ीघाट-दिलदारनगर मार्ग 18 किमी को हरी झंडी मिल चुकी है। इसके हरी झंडी मिलने के साथ ही इन सभी सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण किया जाएगा। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। गंधु तालुका के लोग नई बाजार देवैथा मार्ग के पास हो जाने से खुश हैं। इस संबंध में विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि सरकार की नजर बिजली और सड़क पर बराबर बनी हुई है और क्षेत्र के लोगों को इस मूलभूत जरूरत के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में तीन मुख्य सड़कों को राज्य वित्त निधि से स्वीकृति मिली है। अन्य सड़कों पर भी कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र में एक भी सड़क पर गड्ढा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी तीन सड़कों का शिलान्यास 30 नवंबर को उपमुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें