फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को दावत दे रहा गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना को दावत दे रहा गड्ढा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सुहवल। स्थानीय गांव के शिवाला चट्टी के पास ढढ़नी-सुहवल-बेटाबर मार्ग के किनारे स्थित गड्ढा दुर्घटना को दावत दे रहा है। जानकारी के बाद भी किसी स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले जल निगम की ओर से उक्त मार्ग के किनारे पाइप लीकेज की मरम्मत के नाम पर गड्ढा तो खोद दिया गया, लेकिन अभी तक लीकेज पाइप की मरम्मत न होने का खामियाजा क्षेत्रीय राहगीर, वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है। अनजान लोग अक्सर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पाइप की जल्द मरम्मत करा कर गड्ढे को बंद नहीं किया गया तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश होने पर गड्ढे की मिट्टी सड़क पर आ जाती है, जिससे जलभराव की समस्या होने के साथ ही मार्ग पर फिसलन की समस्या पैदा हो जा रही है। इस संबंध में जलनिगम के अवर अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि छुट्टी का दिन होने से मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है। वैसे आज से मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जल्द ही मरम्मत कर ली जाएगी। गड्ढे के आसपास सुरक्षा के दृष्टिकोण से बांस-बल्ली को लगाया गया है। मरम्मत के बाद गड्ढे को पाट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें