फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदाजा लगाइए... शहर का आलम क्या होगा

विज्ञापन
शहर के महुआबाग जीवन बीमा के पास खोदकर छोड़ा गया नाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के महुआबाग स्थित जीवन बीमा कार्यालय के पास चौराहा पर नाला खुला होने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाला की वजह से जहां आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो रहा है, वहीं आए दिन लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके लापरवाही बरतते हुए नगरपालिका द्वारा नाला को ढंकने का कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

महुआबाग स्थित जीवन बीमा कार्यालय के पास ददरीघाट चौराहा पर करीब दो सप्ताह पूर्व पाइप डालने के लिए नाला की पटिया को हटाया गया था, लेकिन आज तक खुले नाला को पटिया लगाकर ढंका नहीं गया। इसकी वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज रफ्तार बाइक सवारों की अचानक जैसे ही खुले नाला पर नजर पड़ रही है, वह घबराहट में वाहन का ब्रेक लगा दे रहे हैं। इस दौरान कई जहां अनियंत्रित होकर गिरते-गिरते बच रहे हैं, वहीं कई गिर कर घायल हो जा रहे हैं। खासकर रात के अंधेरे में अंजान लोग गिर कर घायल हो गए। खुले नाला पास आमने-सामने आने वाले चार पहिया वाहनों की रफ्तार थम जा रही है। वाहन नाला में न चला जाए, इसके लिए गड्ढा को देखते हुए वाहनों को आगे-पीछे कर निकल रहे हैं। इस दौरान अन्य वाहनों की रफ्तार भी रुक जा रही है, जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे लोगों में नगरपालिका के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस अति व्यस्त मार्ग पर सुबह से लेकर देर रात तक आवागमन का दबाव बना रहता है। छोटे-छोटे बच्चे भी स्कूल आते और जाते हैं। प्रतिदिन साइकिल और बाइक सवार जहां नाला में गिर रहे हैं, वहीं जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। बावजूद इसके नाला को ढंकने का कार्य नहीं किया जा रहा है। नगरपालिका की लापरवाही का खामियाजा आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें