फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में 127 प्रार्थना-पत्र में 31 निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 127 प्रार्थना-पत्र आए। इनमें 31 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 96 प्रार्थना पत्र लंबित रह गए। एसपी रामबदन सिंह ने बिरनो, जंगीपुर और मरदह थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर नगर कोतवाली में 20 प्रार्थना पत्र आए, मगर एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। करंडा थाने में चार में से एक, जंगीपुर दो में शून्य, सैदपुर 20 में तीन, खानपुर सात में पांच, बहरियाबाद एक में एक, सादात में एक में शून्य, नंदगंज में 12 में शून्य, शादियाबाद पांच में दो, दुल्लहपुर एक में एक, भुड़कुड़ा चार में दो, कासिमाबाद दो में शून्य, मरदह में चार में शून्य, नोनहरा दो में एक, बिरनो में पांच में तीन, मुुहम्मदाबाद में चार में शून्य, भांवरकोल तीन में तीन, करीमुद्दीनपुर में शून्य, बड़ेसर दो में शून्य, जमानिया 10 में तीन, सुहवल पांच में शून्य, दिलदारनगर एक में एक, गहमर में पांच में दो, रेवतीपुर तीन में तीन और नगसर हाल्ट में दो में दो मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। उधर एसपी ने जंगीपुर, बिरनो और मरदह थाने पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। तीनों थानों के महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, कार्यालय, मालखाना, निर्माणाधीन भवनों आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें