फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 894372 उतर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार को भी जारी रहा। आज सभी पांच केंद्रों पर एक लाख 17 हजार से अधिक कापियां जांची गईं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन बीते कई दिनों से चल रहा है। रविवार को सभी पांच केंद्रों पर एक लाख 17 हजार 750 कापियां जांची गईं।
विज्ञापन

राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर आज 22 हजार 136 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर अब तक एक लाख 26 हजार 124 कापियां जांची जा चुकी हैं, जबकि 87 हजार 377 उत्तर पुस्तिकाएं अवशेष हैं। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 18 हजार 565, श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज में 27 हजार 142, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में 34 हजार 287 तथा नंदगंज संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में 15 हजार 620 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस तरह से अब तक सभी पांच केंद्रों पर आठ लाख 94 हजार 372 कापियों की जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें