फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासूर बनता जा रहा अतिक्रमण की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित जिले के ग्रामीण कस्बों और बाजारों में अतिक्रमण की समस्या गंभीर होती जा रही है। लोगों ने सड़क, गलियों पर अतिक्रमण कर लिया है तो दुकानदारों ने सामान फैला कर रास्तों को और संकरा कर दिया है। होली तथा आगामी पर्वों के मद्देनजर बाजारों में खरीददारों की भीड़ भी होने लगी है। अतिक्रमण से आए दिन जाम लगने लगा है। प्रशासन भी अतिक्रमण हटाने के नाम पर एक-दो दिन कार्रवाई कर कोरम पूरा कर लेता है। कुछ ही दिन में मामला जस का तस हो जाता है।
विज्ञापन

नगर के लंका, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग, चीतनाथ, टेढ़ी बाजार, टैक्सी स्टैंड, स्टेशन रोड, प्रकाश टाकीज आदि क्षेत्रों में सड़कों पर दुकानदारों ने ऐसा अतिक्रमण कर लिया है जिसे हटा पाना प्रशासन के बस की भी बात नहीं रह गई है। वह अपने सामान सामने की पटरियों के साथ ही सड़क पर भी सजा ले रहे हैं। चीतनाथ, विशेश्वरगंज, मिश्र बाजार, रौजा और लंका क्षेत्र में ठेला-खोमचा वालों का पटरियों सहित सड़क पर कब्जा रहता है जिससे सड़क संकरी हो जा रही है। अतिक्रमण की वजह से इन मार्गों पर प्रतिदिन आवागमन करने वालों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। मनमानी का हाल यह है कि जाम लगने पर भी वह सड़क पर रखे सामानों को नहीं हटाते हैं। तमाशबीन बने रहते हैं। यदि जाम में फंसे लोग अतिक्रमण का विरोध करते हैं तो दुकानदार मारपीट पर भी आमादा हो जाते हैं। ठेला को सड़क पर ही खड़ा कर दे रहे हैं। इससे भी आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। जाम से पूरी तरह से आवागमन थमने के बाद भी ठेला वाले अपनी दुकानों को किनारे नहीं करते हैं। कभी-कभी अधिकारियों के वाहन भी फंस जाते हैं। इसके बावजूद वह अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नियम-कानून बताना मुनासिब नहीं समझते हैं। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी उमेशचंद ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।


शाम तक रहता है पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा
नंदगंज। स्थानीय बाजार के शादियाबाद मोड़ से लेकर चोचकपुर मोड़ तक दुकानदारों ने पटरियों पर कब्जा जमा लिया है। दुकानदार सुबह होते ही पटरियों पर अपना सामान रख कर बेचने लगते हैं। वहीं ठेले और खोमचे वाले भी अपना ठेला लेकर सड़क के किनारे लगा देते है। इससे आए दिन जाम लगा रहता है। बाजार की पटरियों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने से प्रतिदिन जाम लग रहा है। लोगों ने मांग की है कि अभियान चला कर पटरियों पर किया गया अतिक्रमण जल्द से जल्द हटाया जाय।
विज्ञापन


बेतरतीब खड़े वाहन भी घेरते हैं सड़क
गाजीपुर। शहर की सड़कों पर बाइक और चार पहिया वाहन चालक भी अपने वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर देते हैं। इससे भी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है। महुआबाग स्थित जीवन बीमा निगम कार्यालय के पास के सुबह से लेकर देर शाम तक बेतरतीब खड़ी गाड़ियों को देखा जा सकता है। यहां सुबह से लेकर शाम तक कई बार लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। अन्य मार्गों पर भी चार पहिया वाहनों का सड़क पर खड़ा होना जाम का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें