बहरियाबाद(गाजीपुर)। क्षेत्र के डहरमौवा गांव में गुरुवार को भाजपा का जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा कहा कि मात्र दो दिनों के अंदर भारत के वीर जवान विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी हुई, जो दुनिया में भारत के बढ़ते रुतबे को प्रदर्शित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भारत सेना के शौर्य, पराक्रम के द्वारा दुनिया में सफलतापूर्वक लक्षित हमले कर दुश्मनों को नेस्तनाबूत करने वाला देश बन गया है। कहा कि आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, मुद्रा योजना सहित तमाम योजनाएं संचालित की गईं, जिसका सीधा लाभ आमजन को हुआ है। इस अवसर पर विपिन सिंह, विधान सभा जखनिया के संयोजक अशोक पांडेय, अजय सहाय, शिवपूजन चौहान, दिनेश सिंह सिंटू, मुनिराज चौहान आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सूर्यनाथ राजभर तथा संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता मुराहू राजभर ने किया।