फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के चारा पानी के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। गोवंश आश्रय केंद्र बड़ौरा में चारा दाना पानी के अभाव में लगातार मर रहे पशुओं की सूचना पर गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ताओं ने आश्रय केंद्र पहुंच कर प्रदर्शन किया। कहा कि अगर जल्द ही चारा पानी तथा इलाज की व्यवस्था नहीं की गई तो सभी पशुओं को बाहर खुले में छोड़ दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर सभी व्यवस्थाएं कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गोवंश आश्रय केंद्र पहुंच कर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पूर्वांचल सहकारी कताई मिल स्थित कासिमाबाद तहसील का सबसे बड़ा गोवंश आश्रय केंद्र बनाया गया है। इसमें चारा पानी के अभाव में लगातार मर रहे पशुओं के साथ ही चारा एवं दाना पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । कार्यकर्ताओं ने बताया कि पशुओं को खाने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं देखी गई । सभी पशु भूख एवं प्यास से तड़प रहे हैं । परिसर के अंदर तीन पशु मरे मिले। करीब आधा दर्जन पशु चारा पानी के अभाव में जमीन पर गिर कर तड़प रहे थे । गोवंश आश्रय केंद्र की भयावह स्थिति देखकर क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी कासिमाबाद तथा खंड विकास अधिकारी को फोन कर मौके पर बुलाया । अधिकारियों के सामने वहां की स्थिति को लेकर नाराजगी दिखाई तथा नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर मिल परिसर स्थित गोवंश आश्रय केन्द्र की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो जाती है तो इसमें रखे गए सभी पशुओं को बाहर निकाल दिया जाएगा । जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। कहा कि पशुओं की दयनीय हालत देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहें हैं । कार्यकर्ताओं को समझाते हुए उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंसाराम वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर पशुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी। मौके पर खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के साथ अनिल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अवधेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें