गाजीपुर। न्यू सहकारी कालोनी स्थित लाइप लाइन हास्पिटल में रविवार को आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 42 रोगियों के हृदय का परीक्षण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डा. एके राय ने बताया कि आज के परिवेश में खान पान पर नियंत्रण के साथ ही योग करना आवश्यक है। हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए इसकी समय समय पर देखभाल किया जाना चाहिए। अस्पताल के चिकित्सक डा. अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस अस्पताल में समय समय पर इस तरह के नि:शुल्क शिविर लगाया जाता है। उन्होंने आगंतुकों को धन्यवाद दिया।