फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क पर जीप पलटी, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर कामाख्या धाम गेट के पास शनिवार की रात सड़क पर गड्ढे की वजह से तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में अंतिम संस्कार करने जा रहे छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। जबकि अन्य का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।
विज्ञापन

देवल गांव निवासी रघुनाथ चौधरी का निधन हो गया था। उनका दाह संस्कार करने के लिए परिवार के साथ ही ग्रामीण जीप में सवार होकर गहमर स्थित गंगा घाट पर आ रहे थे। रात करीब आठ बजे करहिया गांव स्थित मां कामाख्या धाम गेट के पास सड़क पर गड्ढे की वजह से तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने एंबुलेंस को बुलवाया। घायल देवल निवासी आजाद चौधरी (42), प्रमोद चौधरी (35), जनार्दन शर्मा (35), गंगा पासवान (55), दीना चौधरी (60), दीपनारायण चौधरी (22) और उमेश चौधरी (30) भभुआ जिला के थाना रामगढ़ के जबुरना गांव निवासी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दीपनारायण को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
इनसेट
अक्सर होते हैं हादसे
गहमर। करहिया गांव के पास कामाख्या गेट से पांच सौ मीटर पश्चिम तरफ ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर जल निगम का पाइप लीकेज होने के कारण ताड़ीघाट-बारा मार्ग की कार्यदायी संस्था की ओर से लगभग सौ मीटर क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण न कराकर उसके आगे से सड़क निर्माण कराया गया है। इससे वाहन चालक सड़क के गड्ढे न दिखाई देने के कारण तेज रफ्तार में ही वाहन को क्षतिग्रस्त सड़क पर उतार देते हैं, जिससे अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इस क्षतिग्रस्त सड़क पर अक्सर वाहनों के पलटने की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें