मुहम्मदाबाद। केरल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए रविवार को स्थानीय विकास खंड के चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा गांव में गांव की स्वच्छता निगरानी समिति के महिला, पुरुष सदस्यों ने ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ भुवर के नेतृत्व में गांव में गली गली घूम कर आर्थिक सहायता एकत्र किया। चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा की स्वच्छता निगरानी समिति के सदस्यों ने केरल की बाढ़ प्रभावित जनता की सहायता के लिए लोगों से चंदा एकत्र किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के लोगों से लगभग 11 हजार रुपये के अलावा अपना तीन माह का मानदेय ड्राफ्ट बनवा कर प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा। अभियान में लल्लन, सुरेश, राजनारायण, देवेंद्र वर्मा, मुन्ना पाल, गुडडू, दिलीप, धर्मेंद्र, राकेश, सुजीत, मिंटू, मनोज, मोहन आदि शामिल रहे।