फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ की बुआई खत्म, अब भी खराब हैं 4

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खरीफ की बुआई का समय लगभग समाप्त हो रहा है। बावजूद अभी भी किसानों के सामने सिंचाई की समस्या जस की तस बनी हुई है। काफी लंबे समय से नलकूपों की मरम्मत को लेकर किसान आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन अधिकारी इसे अनसुना करते रहे हैं। यही वजह है कि खराब पड़े 48 नलकूप चालू नहीं हो सके।
विज्ञापन

जनपद में हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कुल 808 नलकूप लगाए गए हैं। इनमें से 48 अभी भी खराब हैं। विभाग की माने तो 36 नलकूप बिजली न मिलने की वजह बंद पड़े हैं, नौ नलकूपों में मामूली खराबी है तथा 12 यांत्रिक दोष से खराब पड़े हुए हैं। किसान शिकायत पर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन विभाग की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों को सिंचाई और खेती की सुविधा मुहैया कराने का दावा करने वाली सरकार वास्तव में इनके प्रति कितनी फिक्रमंद है। इससे यह बात साफ जाहिर हो रही है कि जिलेभर में नलकूप खंड प्रथम के तहत 411 और द्वितीय के तहत 397 को मिलाकर कुल 808 नलकूप संचालित होते हैं।
शनिवार को नलकूप प्रखंड प्रथम के कार्यालय में हुई बैठक में जिलेभर का आंकड़ा जुटाया गया। जिसमें जानकारी दी गई कि वर्तमान में 48 नलकूप खराब हैं, इनसे पानी नहीं आ रहा है। प्रखंड प्रथम और द्वितीय के तहत 18-18 नलकूप बिजली के दोष से खराब है। कहीं ट्रांसफार्मर जला है, तो कही केबिल में फाल्ट है। किसानों का मानना है कि केबिल फाल्ट को अगर बिजली विभाग चाहे तो तत्काल दूर कर सकता है। इसी प्रकार मोटर जलने और तकनीकी खराबी के कारण प्रथम में सात और दूसरे में पांच नलकूप खराब है। शिकायत के बावजूद भी इसमें से कई तो आज तक मैकेनिक जांच के लिए भी नहीं गए कि जिससे वास्तविक गड़बड़ी का पता चल सके। विभागीय लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के हरदासपुर निवासी किसान सोमनाथ का कहना है कि उनके यहां ट्रांसफार्मर के जलने से एक माह से नलकूप काम नहीं कर रहा है। निजी तथा महंगे संसाधनों से पहले तो किसी भी तरह से बुआई का काम हो गया, लेकिन आगे की जरूरत बिना नलकूपों के पूरी नहीं की जा सकती है। दिलदारनगर के देवचंद्र ने बताया कि यहां का नलकूप जले तीन माह बीत गया। खेती किसानी का सारा महत्वपूर्ण समय निकल चुका है। शिकायत के बाद भी यह नलकूप अभी तक ठीक नहीं हुआ।
बहुत जल्द काम करेंगे नलकूप : संजय कुमार
गाजीपुर। नलकूप खंड प्रथम के सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि नलकूपों को बहुत जल्द दुरुस्त कराने का काम किया जाएगा। किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। नलकूपों में खराबी की पूरी जानकारी ले ली गई है। इसे ठीक कराने के बाद बहुत जल्द ही सभी नलकूप काम करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें