फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाइक पर नजर आएगी डायल 100 पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर है। अब बाइकों पर भी डायल 100 पुलिस नजर आएगी। पुलिस लाइन परिसर से शनिवार को आईजी वाराणसी विजय सिंह मीना बाइक डायल 100 पुलिस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाइक 100 पुलिस आपराधिक वारदात होने पर गली-कूचों में भी आसानी से पहुंच सकेगी। बैठक में उन्होंने थानाध्यक्षों को अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई वारदात होने पर डायल 100 के बड़े वाहन पतले रास्तों और गली-कूचों में नहीं पहुंच पाते थे। पुलिस को वाहन से उतरकर पैदल घटना स्थल पर जाना पड़ता था, जिससे पुलिस समय से नहीं पहुंच पाती थी और अपराधी फरार हो जाते थे। इसी के मद्देनजर पुलिस को बाइक डायल 100 पुलिस की सुविधा प्रदान की गई है। अब कोई आपराधिक घटना होने पर बाइक 100 पुलिस आसानी से गली-कूचों में पहुंच जाएगी। बाइक पर सवार दो पुलिस कर्मी भीड़ वाले स्थानों पर हर समय चक्रमण करते हुए लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। डायल 100 बाइक तकनीकी सुविधाओं से लैस है। इसमें आधुनिक हूटर के साथ ही डबल डिक्की लगाया गया है। इस पर हेलमेट के साथ दो पुलिस कर्मी चलेंगे। इससे पहले आईजी वाराणसी विजय सिंह मीना मनोरंजन कक्ष में थानाध्यक्षों की बैठक ली। हर हाल में क्राइम पर कंट्रोल होना चाहिए। कहा कि थाना में पहुंचने वाले पीड़ितों से मित्रवत व्यवहार करें, जिससे उनके बीच पुलिस की अच्छी छवि बने। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, एसपी ग्रामीण, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी और सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें