फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ग्राही कर्मचारियों ने ब्लाक पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण स्वच्छता ग्राही कर्मचारी सेवा समिति की ओर से गुरुवार को सदर ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया गया। इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष गुड़िया गुप्ता ने कहा कि हमारी सभी मांग जायज है। अगर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे विकास भवन पर आंदोलन किया जाएगा। इसी प्रकार देवकली ब्लाक पर बैठक का आयोजन कर मांगों को दोहराया गया।
विज्ञापन

गुड़िया गुप्ता ने कहा कि लगातार अधिकारियों से कहने के बाद भी समस्याए जस की तसक्षनी हुई है। उनकी उदासीनता का आलम यह है कि अधिकतर कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र तक नहीं दिया गया है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि पूर्व के आंदोलन में आश्वासन दिया गया था कि चार अक्तूबर को सभी विकासखंडों पर नियुक्ति पत्र वितरित करने की बात कही गई थी लेकिन आज ऐसा नहीं किया गया। स्वच्छता ग्राही कर्मचारियों को फिर धोखा दिया गया। बताया कि शुक्रवार को विकास भवन में 11 बजे से जिले भर के स्वच्छताग्राही उपस्थित हो कर जबरदस्त धरना देंगे। इस मौके पर सोनू कुमार सुमन, सीमा, लक्ष्मी, अंजीत गुप्ता, उर्मिला, राहुल, रंभा, अमित कुमार, राजदे प्रजापति, बबलू, संदीप, जितेन्द्र कुमार पासवान मौजूद रहे।
देवकली संवाददाता के अनुसार ग्रामीण स्वच्छता ग्राही कर्मचारी सेवा समिति देवकली इकाई की बैठक ब्लाक मुख्यालय में संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बताया गया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के सभी ब्लाकों पर चार अक्टूबर को आदेश पत्र वितरित होना था परन्तु नहीं किया गया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आदेश पत्र नहीं दिया गया तो सभी स्वच्छता ग्राही नियुक्ति पत्र पाने के के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। बैठक में अजीत कुमार, सोनी गुप्ता, जगदीश राम, जेसल प्रसाद, वीरेंद्र यादव, सुभाष कुशवाहा, रवींद्र, शिवदास, जयराम राम, रागिनी कुमारी, बेबी कुमारी, गुड़िया देवी, संगीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें