गाजीपुर। भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर तीसरे दिन भी शोक तथा श्रद्धांजलि सभाओं का दौर जारी रहा। शहर सहित जिले के ग्रामीण इलाकों में उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
सिविल बार एसोशिएशन की श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को देश का महान नेता बताया। इस मौके पर संघ के एल्डर कमेटी के अध्यक्ष, रामसूरत सिंह यादव, रमाधार राय, सिद्धनाथ राय, सुरेश सिंह, चंद्रबली राय, जयसूर्य भट्ट ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता वीरेन्द्र कुमार पांडेय तथा संचालन अजयवीर सिंह यादव ने किया। गौरी शंकर पब्लिक स्कूल में आयोजित शोक सभा में राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनके निधन से देश को जो अपूरणीय क्षति हुई है उसकी पूर्ति निकट भविष्य में कर पाना संभव नही है। इस मौके पर रीता सिंह, भारती पांडेय, अराधना सिंह आदि उपस्थित रहे। महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद की श्रद्धाजंलि सभा में परिषद के अध्यक्ष विवेक कुमार शम्मी ने कहा कि राष्ट्र ने अपना सर्वप्रिय, सर्वमान्य और राष्ट्रभक्त सपूत खो दिया है। इसमें अरूण कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, अनिल पांडेय, संजय श्रीवास्तव, अरविंद स्वरूप मिश्र आदि मौजूद रहे। सरजू पांडेय पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अंजनी कुशवाहा, प्रद्युम्न सिंह यादव, विक्रम प्रताप सिंह, अभिषेक राय आदि उपस्थित थे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में जिला विकास अधिकारी मिश्रीलाल की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रवीन्द्रनाथ सिंह, अश्वनी सिंह, विजयशंकर राय, मान्धाता सिंह, राकेश पांडेय, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन दुर्गेश श्रीवास्तव ने किया।
देवकली संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की शोक सभा ब्रह्मबाबा प्रांगण में मंडल अध्यक्ष तेरसू यादव की अध्यक्षता में हुई। पहले दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, के.पी गुप्ता, नरेन्द्र कुमार मौर्य, दिलीप गुप्ता, श्रीकांत सिंह, डा. संजय मौर्य, रामनरेश कुशवाहा आदि मौजूद थे। संचालन त्रिलोकीनाथ गुप्ता ने किया। मुहम्मदाबाद के निर्मला शिक्षण संस्थान में आयोजित शोक सभा में प्रदीप पांडेय, निधि पांडेय, निर्मला आदि ने विचार व्यक्त किया। बाल शिक्षा निकेतन बालिका जूनियर हाई स्कूल में आयोजित श्रद्दाजंलि सभा में उषा श्रीवास्तव, सुशीला पांडेय, डा. विजय कुमार श्रीवास्तव समेत स्कूली छात्राएं मौजूद रही। बहादुरगंज संवाददाता के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसबीआई के पास मैरिज हाल प्रांगण में जितेंद्रनाथ पांडेय के नेतृत्व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यर्पण किया गया। दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर डा. अशोक कुमार राय, धीरज तिवारी, धर्मेंद्र राय, हरिशंकर राय , श्याम बिहारी वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार भाजपा दिलदारनगर मंडल की ओर से रामलीला मैदान में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें इतवारी राजभर, राजकुमार गौतम, उदय शंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे। मरदह संवाददाता के अनुसार माता तपेश्वरी इण्टर कालेज में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें जितेन्द्रनाथ पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष धनंजय चौबे, प्रेमनारायण सिंह आदि उपस्थित रहे। गोविंदपुर में आयोजित शोक सभा में भाजपा के चतुर्भुज चौबे, राकेश यादव, राजेश चौहान, सदानंद यादव, अश्वनी गिरी आदि उपस्थित रहे।