फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोर-शोर से चल रही है कापियों के मूल्यांकन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 2018 की कॉपियाें का मूल्यांकन 17 मार्च से शुरू हो रहा है। शिक्षक नेताओं द्वारा मूल्यांकन बहिष्कार की धमकी के बावजूद जिले में बने सात मूल्यांकन केंद्रों पर तैयारिया जोर-शोर से चल रही हैं। बाहरी जिलों से अब तक तीन ट्रक कॉपियां मूल्यांकन के लिए यहां आ चुकी हैं और कॉपियां के आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिले में मूल्यांकन के जो सात केंद्र बनाए गए हैं, उनमेेें शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाजीपुर और इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद में इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन होगा, जबकि राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर, बापू इंटर कालेज सादात, एमएच इंटर कालेज गाजीपुर, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा में हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर मुख्य नियंत्रक, उप नियंत्रक, सह उप नियंत्रक, कक्ष निरीक्षक, कोठारी, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, उप प्रधान परीक्षक, परीक्षक की तैनाती की जाएगी। हाईस्कूल के परीक्षक को आठ रुपये प्रति कापी और इंटर के परीक्षक को दस रुपये प्रति कापी मूल्यांकन का पारिश्रमिक दिया जाएगा। बोर्ड से जारी निर्देशों के अनुसार मुख्य नियंत्रक को अधिकतम 1800, उप नियंत्रक को अधिकतम 1500, सह उप नियंत्रक को अधिकतम 1200 रुपये पारिश्रमिक प्राप्त होंगे। कोठारी को अधिकतम नौ सौ रुपये दिए जाएंगे। उप प्रधान परीक्षक को प्रतिदिन तीन सौ रुपये मिलेंगे। राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर लगे कर्मचारियों, परीक्षकों की 80 प्रतिशत ड्यूटी वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें