फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर वित विहीन शिक्षक महासभा ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा गाजीपुर की आपातकालीन बैठक बुधवार को कार्यालय के प्रांगण में हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष रामदयाल ने बताया कि वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति सरकार द्वारा मानदेय को अकारण बंद करने तथा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा नियमावली का बार-बार झूठा आश्वासन दे रही है। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा में 87 प्रतिशत से अधिक योगदान करने वाले शिक्षकों के समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। इस कारण आगामी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इसकी सूचना प्रदेश इकाई द्वारा निदेशक अपर मुख्य शिक्षा सचिव एवं माननीय उप मुख्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा तथा मुख्यमंत्री को दी गई है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष रामदयाल ने डीएम, डीआईओएस सहित अन्य अधिकारियों को इससे सूचित करा दिया है। महासभा द्वारा प्रदेश संगठन के निर्णय का समर्थन करते हुए आगामी उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का बहिष्कार मांगे पूरी न होने तक किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से शैलेंद्र कुमार प्रजापति, डा. आरके यादव, लालजी मदन मिश्रा, योगेंद्र कुशवाहा, सलमान सईद, रामचंद्र, वीरेंद्र, सीमा, लवली, अभिषेक आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें