यातायात पुलिस ने शुक्रवार को प्रदूषण और परिवहन विभाग टीम के साथ नगर के रौजा तिराहे पर जांच की। अधिकांश बुलेट मोटरसाइकिल की जांच की गई। इस दौरान साइलेंसर से छेड़छाड़ करने पर 11 बाइकों का चालान किया गया।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के रौजा तिराहा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खासकर बुलेट की जांच की गई। बुलेट के साइलेंसर से छेड़छाड़ पाए जाने पर कार्रवाई भी गई। चेकिंग के दौरान मानक से अधिक ध्वनि प्रदूषण पाए जाने पर 11 वाहनों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना ने बताया कि चेकिंग अभियान आठ अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान बुलेट में मानक से अधिक ध्वनि प्रदूषण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। चेकिंग में यातायात पुलिस टीम के साथ उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी से श्रीकृष्ण मौर्य, वैज्ञानिक सहायक क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शिवम त्रिपाठी और परिवहन विभाग के पीटीओ मनोज कुमार भारद्वाज शामिल रहे। संवाद