बारा(गाजीपुर)। ग्राम बारा के पश्चिम मुहल्ला रहमतगंज स्थित शिवकुमार के अहाते में मंगलवार को भारतीय यादव महासंघ के सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह यादव ने कहा कि देश में सामाजिक सद्भावना स्थापित करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। देश का सभ्य नागरिक होने के नाते हमारी भी सामाजिक जिम्मेदारी बनती है कि इस कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।
उन्होंने कहा कि हमारा समाज शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर पर काफी पिछड़ा हुआ है जिससे समाज का उत्थान नहीं हो पा रहा है। समाज को प्रगति के रास्ते अग्रसर करने के लिए शैक्षणिक और आर्थिक सतह पर मजबूत होना आवश्यक है। जब इस सतह पर हमारा समाज मजबूत हो जाएगा तो सामाजिक स्तर पर खुद मजबूत हो जाएगा। कहा कि इन मुख्य दो सतहों पर यादव समाज में जागरूकता पैदा करना इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर वशिष्ठ यादव, महेंद्र सिंह यादव, दिनेश कुमार यादव, वृजेशय दुवंशी, उमेश यादव, शिवशंकर यादव, राजेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, चंद्रमा यादव, अनिल यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कैप्टन रामकृपाल यादव और संचालन गुतेश्वर यादव ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष मुंशी यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।