गाजीपुर। रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब का संयुक्त पदग्रहण समारोह रविवार की शाम बंशी बाजार स्थित एक उत्सव हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन असित सेठ और इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष विनीता सिंह को अंतरराष्ट्रीय चार्टर सौंपकर पदग्रहण कराया।
मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता ने कहा कि पूरे विश्व में रोटरी जिस सामाजिक भावना से काम कर रहा है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने रोटरी सदस्यों को साधुवाद देते हुए रोटरी पिन पहन कर आनरेरी मेंबरशिप भी स्वीकार की। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में रोटरी का योगदान सराहनीय है। रेलवे बोर्ड के सदस्य सुरेश श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में रोटरी की अहम भूमिका है। इससे पहले रोटरी क्लब के 63वें पदग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार सिंह और सचिव संतोष केशरी ने विगत सत्र 2016-17 के सामाजिक कार्यों का ब्यौरा दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब में दर्जनों नए सदस्यों ने रोटरी पिन पहनकर क्लब की सदस्यता स्वीकार की। समारोह में राजेश्वर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, डॉ. एसपी श्रीवास्तव, सीपी चौबे, गिरधारी केडिया, डा. यूसी राय, बशिष्ट सिंह यादव, राजेश सिंह, विनय सिंह, अजय सर्राफ, संजर नसीर, अजयश्री, सुमित, संतोष केशरी, अशोक अग्रवाल, अश्विनी उपाध्याय, आकाशदीप, विजय, चंद्रमोहन, शरद, इनरव्हील की सचिव राजश्री सिंह, किरन सिंह, प्रीति, सुमन, रूपाली, मंजू सेठ, डा. अनुपमा, रूबी, तृप्ति, शोभा, रेखा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष वर्मा और धन्यवाद क्लब के डाइरेक्टर संजीव सिंह ने व्यक्त किया।