वाणिज्यकर विभाग ने होली और गुड फ्राइडे के चलते लगातार पांच दिन की छुट्टियों के चलते व्यापारियों को मासिक रिटर्न जमा कराने के आदेश जारी किए गए। 23 से 27 तक की सरकारी छुट्टियाें को देखते हुए विभाग ने व्यापारियों को 20 मार्च तक फरवरी और मार्च महीने का मासिक रिटर्न जमा करने को कहा है। बैंकों के भी पांच दिन बंद रहने के कारण ही विभाग ने व्यापारियों की सहूलियत के लिए निर्णय लिया है।
व्यापारी मासिक रिटर्न जमा कराने के बाद 22 मार्च तक अधिकृत बैंकों में कर जमा करा सकेंगे। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन आरबी चौधरी ने व्यापारियों से टैक्स जमा करने की बात कही है। विभाग में 23 और 24 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। फिर 25 मार्च का गुड फ्राइडे का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 26 मार्च को चतुर्थ शनिवार और 27 को रविवार होने के कारण बैंक भी लगातार बंद रहेंगे। ऐसे में व्यापारियों को समय से टैक्स जमा करने की सहूलियत दी गई है।